{"_id":"5f93278b8ebc3e5fa477bf29","slug":"crime-pilibhit-news-bly424467143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किसानों पर एफआईआर, सचिव और किसान सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किसानों पर एफआईआर, सचिव और किसान सहायक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/अमरिया। धुंधरी गांव में दो दिन पहले जलाई गई पराली के मामले में तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले में सचिव और किसान सहायक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि प्रधान को चेतावनी देते हुए नोटिस भेजा गया है। अवकाश पर होने की वजह से लेखपाल कार्रवाई से फिलहाल बच गए हैं।
अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव धुंधरी में बुधवार दोपहर तीन खेतों में धान की कटाई के बाद पराली जला दी गई थी। ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां बमुश्किल आग पर काबू किया गया था। पड़ोस के खेत पर लगा एक बीघा गन्ना भी पराली की आग में जल गया था। घटना के बाद से ही जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। प्रशासन ने सख्ती कायम रखते हुए शुक्रवार को किसान रमेश, मुजीब अहमद और नन्हे पर अमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। तीनों किसानों को अब सरकारी सुविधाएं भी नहीं दी जाएंगी। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल घटना के दिन अवकाश पर थे। इस वजह से वह फिलहाल कार्रवाई से बच गए। पंचायत सचिव पंकज आर्या, किसान सहायक को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा निगरानी में लापरवाही बरतने पर बीट सिपाही के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। एसडीएम ने बताया कि पराली जलाने पर कार्रवाई तय है। उन्होंने किसानों से अपील है कि पराली खेत में जलाने के बजाय गोशाला पहुंचाएं। कटाई और ढुलाई का खर्च पंचायत स्तर से दिलाया जाएगा।