{"_id":"5f91d6258ebc3e9bfb488007","slug":"crime-pilibhit-news-bly424346188","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर पिलर क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर हड़कंप, पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर पिलर क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर हड़कंप, पहुंचे अफसर
विज्ञापन
धार्मिक स्थल का क्षतिग्रस्त पिलर।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस की जांच में आरोप निराधार निकला। पुलिस ने बिना परमीशन निर्माण न कराने की चेतावनी देकर काम बंद करा दिया।
ब्लॉक रोड पर गांव सिमरिया के समीप मोहल्ला राजीवनगर में एक चौराहा के समीप धार्मिक स्थल है। यहां श्रद्धालु रोजाना पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। धार्मिक स्थल पर पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि बुधवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने पिलर को ढहा दिया। बृहस्पतिवार सुबह कई लोग वहां एकत्र होकर पिलर ढहाए जाने का विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ प्रमोद यादव, कोतवाल एसके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पिलर ढहाया नहीं गया बल्कि वहां सीमेंट और मोरंग का मसाला गिर गया। उन्होंने बताया कि होली पर यहां लोग पूजा अर्चना करते हैं। बगैर परमीशन के निर्माण कराने पर दो दिन पहले काम रुकवाया गया था। उसके बाद भी यहां मिट्टी डाली गई। उस सूचना पर काम रुकवा दिया गया था। निर्माण कराने वालों से परमीशन लेने के बाद नया निर्माण कराने को कहा गया है।