{"_id":"5f6e3af18ebc3e9bba21127d","slug":"crime-pilibhit-news-bly421128460","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्से में व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्से में व्यापारी
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस टीम।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। पुलिस से बेखौफ चोरों ने हाईवे पर करगैना अड्डे के पास रेडीमेड की दुकान समेत चार अन्य दुकानों को निशाना बनाते हुए गुरुवार रात उनके ताले तोड़ दिए। पांचो दुकानों से लाखों रुपये का सामान और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब चोरी का पता चला तो खलबली मच गई। एक साथ पांच दुकानेें में हुई चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मगर, चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अमरिया परेवा नहर मार्ग स्थित करगैना अड्डे पर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने रेडीमेड, मिठाई, किराना और खाद की दुकानों के ताले तोड़कर वहां लाखों रुपये का सामान और हजारों की नगदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह जब सफाई कर्मी पहुंचा तो एक लाइन से पांच दुकानों के ताले टूटे देखकर वह दंग रह गया। सफाई कर्मी ने दुकानस्वामी को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गए। किराना दुकानदार मनोज कुमार के मुुताबिक उसकी दुकान से 16 हजार की नगदी और पांच हजार की रेजगारी, रिफाइंड तेल के दस टीन, दाल, गगन, तम्बाकू, चीनी की बोरी सहित 72 हजार रुपए का सामान चोर ले गए। पड़ोस में बाबू शाह की दुकान से गगन गुटका सहित 45 हजार रुपए का सामान, माखन लाल की दुकान से 14 हजार रुपए की नगदी और लक्ष्मण कुमार की रेडीमेड की दुकान से 25 सौ रुपये नगद और 40 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर ताले और दुकान के अंदर मिले फिंगर प्रिंट को ट्रेस किया है। हालांकि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। एक साथ पांच दुकानों में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की सुरागरसी की जा रही है।

चोरी की घटना के बाद दुकान का खुला पड़ा शटर और बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : PILIBHIT