फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

वाहन चेकिंग के नाम पर गुंडागर्दी : पुलिस ने दंपती को बाइक से गिराया, विरोध करने पर भीड़ पर चलाईं लाठियां

Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी की बानगी बृहस्पतिवार की शाम ईदगाह रोड पर देखने को मिली। घर लौटते बाइक सवार दंपती को चेकिंग के नाम पर पुलिस ने रोकने के बाद पहले पति को डंडा मारा और जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने महिला को साड़ी खींचकर बाइक से गिरा दिया। इससे महिला और उसका पांच साल का बेटा घायल हो गए। मामला बढ़ता देखकर पुलिसकर्मी दंपती को घायल अवस्था में ही छोड़कर भाग गए। यह सब कुछ देखकर आसपास मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए जाम लगा दिया। पता चलने पर पहुंची कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस ने अपने साथियों की करतूत छिपाने के लिए दंपती और भीड़ से दोबारा धक्का मुक्की की और लाठी फटकारते हुए तितर-बितर किया। महिला को जबरन वाहन में डालकर पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के मुगलाखेड़ा निवासी देवकी नंदन शहर के मोहल्ला जोशीटोला में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम सात बजे 30 वर्षीय पत्नी माया देवी और पांच साल के बेटे अंश के साथ वह गांव से बाइक से आ रहे थे। ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पीड़ित पति का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने वहां उनकी बाइक रोकी और अभद्रता शुरू कर दी। पहले डंडा मारा और जब पत्नी ने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने गुंडागर्दी करते हुए पीछे बैठी पत्नी को साड़ी खींचकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह चोटिल होकर बेहोश हो गईं। पुलिस कर्मी चोटिल महिला को अस्पताल भिजवाने के बजाय वहां से खिसक गए। महिला बीच सड़क पर गिरकर चिल्लाने लगी। तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की गुंडागर्दी के विरोध में जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल दंपती को समझाने के बजाय फिर गुंडागर्दी दिखाई। भीड़ के बीच में पुलिस कर्मियों ने दंपती के साथ धक्का मुक्की करते हुए उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया और जिला अस्पताल भिजवा दिया। भीड़ पर लाठियां फटकारते हुए लोगों को तितर बितर कर दिया। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और सीओ पूरनपुर उत्तम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि दोनों थानों की पुलिस ईदगाह पर वाहन चेकिंग न करने की बात कर रही है। पुलिस का कहना है कि ईदगाह पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग करती है। इधर, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी दंपती को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस का ही पक्ष लिया। एएसपी ने जाम लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

ईदगाह के पास चेकिंग के दौरान बाइक से महिला के गिरकर घायल होने की बात सामने आई है। चेकिंग करने वाली पुलिस टीम का पता कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed