फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नामजद आरोपी को जेल भेजने की मांग पर अड़े परिजन, एसडीएम-सीओ ने कराया शांत

Thu, 26 Sep 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की मौत पानी में डूबने से हुई थी। उधर, छात्रा के परिजन ने नामजद हिरासत में लिए आरोपी को जेल भेजने की मांग को मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। छात्रा का अंतिम संस्कार करने से इनकार करने लगे। इसका पता लगने पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

कस्बे में किराए पर रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा चुटकुना गांव निवास रामसरन गंगवार की पुत्री 16 वर्षीय अंजलि 21 सितंबर को लापता हो गई थी। 23 सितंबर को छात्रा के पिता ने अगवा करने के आरोप में बिलसंडा के गांव वीरसिंहपुर निवासी सत्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन शाहजहांपुर के पुवायां नवाबपुर इलाके में नहर में छात्रा का शव मिल गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मौत डूबने से थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे छात्रा का शव घर लाया गया तो पुलिस के खिलाफ विरोध हो गया। परिवार वाले हिरासत में लिए गए नामजद आरोपी को जेल भेजने की मांग करने लगे। आरोपी को जेल भेजने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कहने लगे। इसका पता लगने पर एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत किया। बुधवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत डूबने से बताई गई है। किसी तरह की चोट नहीं है। नामजद आरोपी को लेकर पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला हत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed