फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मुर्दे को जिंदा करने का खेल दिखाकर सात लाख ले उड़े ठग

Thu, 26 Sep 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। जालसाजों ने मृत महिला की जमीन का सौदा कर जनसेवा संस्था के प्रबंधक आवास विकास कॉलोनी निवासी फखरुद्दीन से 7.20 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं मृतक की जगह दूसरी महिला से जमीन के फर्जी कागजात भी बनवा दिए। संस्था प्रबंधक को इसकी जानकारी तब हो सकी जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे। उन्होंने आरोपी महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने में पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी नूर अहमद, मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी शफाकत, कांशीराम कॉलोनी आवास विकास निवासी सदाकत और मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी याकूबी बेगम हैं। फखरुद्दीन ने बताया कि वह जनसेवा शिक्षा समिति संस्था का प्रबंधक है। करीब दो साल पूर्व वह संस्था के लिए जमीन तलाश रहे थे। उसी दौरान एक दिन पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी नूर अहमद, कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद वासिल के शफाकत, कांशीराम कॉलोनी आवास विकास के सदाकत संस्था के कार्यालय पहुंचे और जमीन दिलाने का भरोसा दिया। बातचीत के बाद उन तीनों ने वाले मियां की मजार के पास जमीन (6490 वर्ग गज) दिखाई, जो नूर अहमद ने अपनी रिश्तेदार याकूबी बेगम की बताई थी। उनकी एक महिला से बतौर याकूबी बेगम मुलाकात भी कराई। जमीन का सौदा दस लाख रुपये में तय हुआ। नौ नवंबर 2017 को फखरुद्दीन बतौर एडवांस दो लाख रुपये दे दिए। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने को कहा। 11 नबंबर 2017 को तीनों आरोपी उस महिला को लेकर रजिस्ट्री कराने पहुंचे जिसे पहले याकूबी बेगम बताया था। जालसाजों ने याकूबी बेगम के नाम से फर्जी कागजात बनवाकर फखरुद्दीन से 5.20 लाख रुपये ले लिए। इसमें 3.68 लाख रुपये के स्टांप लगाए गए। सौदा करने के समय बताया गया कि जमीन पर कोई विवाद नहीं है। अगर कोई दिक्कत आई तो सारा रुपया लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद उस जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि याकूबी बेगम की कई साल पहले मौत हो चुकी हैै। इस पर फखरुद्दीन ने आरोपियों के पास जाकर अपनी रकम मांगी। शुरू में वे टालमटोल करते रहे। कुछ दिन बाद उनकी रकम लौटाने से आरोपियों ने साफ इंकार कर दिया। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फखरुद्दीन के मुताबिक उनके शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई दिन इधर-उधर भटकने के बाद फखरुद्दीन ने एसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर मंगलवार रात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीकांत द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed