फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in puranpur pilibhit

धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर झगड़े में 28 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
crime in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। धार्मिक स्थल की जगह के विवाद को लेकर पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने कीरतपुर जैनपुर निवासी रंजीत सिंह की ओर से नामजद 23 लोगों सहित 28 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन लोगों पर बलबा, जान से मारने की नियत से हमला करने, पथराव करने और चोरी करने का आरोप है। दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर फिलहाल पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
विज्ञापन

कीरतपुर जैनपुर में धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर एसडीएम कोर्ट में फैसला हो चुका है, लेकिन कुछ जगह को लेकर शनिवार की रात को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। इस पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके से खिसक गए थे। वहीं घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ कमल सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, इंस्पेक्टर अजब सिंह, और सेहरामऊ एसओ खीम सिंह जलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। रविवार को एक पक्ष के हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह ने संयुक्त रूप से जबकि दूसरे पक्ष के रंजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर में एक-दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर फायरिंग करने आदि का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने रंजीत सिंह की ओर से गांव कीरतपुर जैनपुर निवासी गुरदेव सिंह, रघुवीर सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, कश्मीर सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, अमरीक सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, वीर सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह, सरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरलाल सिंह, गुरवंत सिंह, इकबाल सिंह, कश्मीर सिंह की पत्नी वीर कौर, अमरजीत सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर, सुखदेव सिंह की पत्नी राजविंदर कौर, गुरमेज सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर और पांच अन्य के खिलाफ घर में घुसकर बलबा करने, जान से मारने की नियत से फायरिंग करने, पथराव करने और कैमरों का डीबीआर, एलईडी, वाईफाई आदि सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed