फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in puranpur pilibhit

निशान साहिब लगाने पर रिसीवर समेत 21 पर नामजद रिपोर्ट

Sun, 20 Oct 2019 09:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
crime in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। निशान साहिब लगाने के मामले में पुलिस ने लेखपाल की ओर से धार्मिक स्थल के रिसीवर समेत 21 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। सिख संगत ने निशान साहिब किसी कीमत पर न हटाने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव कीरतपुर जैनपुर में एक धार्मिक स्थल को लेकर सिख समुदाय के दो पक्षों में विवाद है। धार्मिक स्थल में गुरुग्रंथ साहिब रखा था। उस समय तक निशान साहिब नहीं लगा था। इस विवाद पर गुरुग्रंथ साहिब को नानकमता गुरुद्वारा पहुंचा दिया गया। उस भवन को 30 अगस्त 2018 को सील कर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह को रिसीवर बनाया गया था। बाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर 16 सितंबर को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा को धार्मिक स्थल का रिसीवर बनाया गया। धार्मिक स्थल पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 16 अक्तूबर को निशान साहिब लगा दिया गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। धार्मिक स्थल पर लगाए गए निशान साहिब को हटवाने को लेकर दोनों पक्षों में वार्ता के बाद हल निकालने का निर्णय लिया गया। कहीं विवाद न हो जाए। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम चंद्रभानु सिंह धार्मिक ने पूरे दिन कैंप किया। धार्मिक स्थल से निशान साहिब न हटाने पर हल्का लेखपाल अरविंद कुमार ने शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को लेखपाल अरविंद कुमार की ओर से धार्मिक स्थल के रिसीवर और नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा, गांव कीरतपुर निवासी गुरदेव सिंह, वीर सिंह, हरदेव सिंह, सुखेदव सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, तरसेम सिंह, जसवीर कौर पत्नी सतनाम सिंह, स्वर्णकौर पत्नी अमरजीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी हरदेव सिंह, सुखविंदर कौर पत्नी कश्मीर सिंह, सुखपाल कौर पत्नी गुरदेव सिंह, गुरमीत कौर पत्नी वीर सिंह, नवनीत कौर पत्नी प्रगट सिंह, गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी प्रगट सिंह, केशवपुर निवासी कुलवीर सिंह ग्रंथी, जगरूप सिंह और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुरुग्रंथ साहिब विराजमान, तब प्रापर्टी उनकी
रविवार को गोमती गुरुद्वारा में भाजपा नेता से हुए विवाद को लेकर सिख संगत की बैठक हुई। बैठक में कीरतपुर जैनपुर के धार्मिक स्थल में निशान साहिब लगाने का मामला भी उठा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान और दिल्ली में सिरसा विधानसभा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिस स्थान पर श्री गुरुग्रंथ साहिब विराजमान है। तब वह प्रापर्टी भी गुरुग्रंथ साहिब की है। निशान साहिब को किसी कीमत पर नहीं हटाया जा सकता। बैठक में सिख संगत के तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed