फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

जुआरियों का कोतवाल पर जानलेवा हमला, सात गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2019 09:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। जुआ अड्डे पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल पर जुआरियों ने हमला बोल दिया। जुआरियों ने उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने सभी सात हमलावरों को मौके से धर दबोचा। जुए के फड़ से 82 हजार 800 रुपये, चार वाहन और ताश की गड्ढी बरामद हुई है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी की तरफ से सातों जुआरियों के खिलाफ जानलेवा हमला और जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दिवाली नजदीक आते ही जुए को लेकर एसपी अभिषेक दीक्षित ने थाना पुलिस को अलर्ट किया था। इसी क्रम में शुक्रवार तड़के ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि भिकारीपुर प्राइवेट स्टैंड के पास कोकाकोला एजेंसी से सटे मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, एसआई गौरव विश्नोई ने टीम के साथ मकान पर दबिश दी। मकान में पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार जुआरियों ने कोतवाल का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए सभी सात जुआरियों को धर दबोचा। जुए के फड़ के मौके से नकदी, ताश की गड्ढी, आरोपियों के वाहन कब्जे में लिए गए। कोतवाल की ओर से हमलावर मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी राजीव अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, साहूकारा मोहल्ला निवासी मनीष पांडे, सरफराज खां निवासी राशिद हुसैन, आसफजान मोहल्ला निवासी राजा गुप्ता, डालचंद निवासी सजर उर्फ चोनाऔर बॉबी कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जुए की सूचना पर छापा मारा गया था। जुआरियों ने कोतवाल और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। हालांकि मौजूद सभी सात लोग पकड़ लिए गए। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed