फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

ढाबा मालिक पर रात में सोते समय एसिड अटैक, बरेली रेफर

Mon, 02 Mar 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
crimc
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर जंगरोली पुल के पास शनिवार देर रात सोते समय ढाबा मालिक पर अज्ञात व्यक्ति ने एसिड फेंक दिया। इससे उनका चेहरा झुलस गया। ढाबा मालिक ने फोन पर परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवदिया शरीफगंज निवासी 40 वर्षीय जिंदल सिंह का ढाबा जंगरोली में है। रोजाना की तरह जिंदल सिंह शनिवार को भी ढाबे पर सो गए। इसी दौरान देर रात उन पर किसी ने एसिड फेंक दिया। इसमें उनका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनके पास पिता का फोन आया और उन्होंने खुद को बचाने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया। बेटा उसी समय परिवार के साथ ढाबे पर पहुंचा। वहां उनके पिता गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले। सबसे ज्यादा चेहरा झुलसा था। दोनों आंखें भी झुलस गईं। मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले बनाया था ढाबा
पीड़ित के भाई भगत सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके भाई ने जमीन को खरीदकर ढाबा बनाया था। कभी किसी से भाई का विवाद भी नहीं हुआ। आसपास के लोगों से उनका व्यवहार अच्छा है। इसके बाद भी उन पर एसिड अटैक किसने किया, यह बता पाना मुश्किल है। पुलिस ने पुत्र धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 326 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अथर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed