फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Court ordered to file report against six people

Pilibhit News: कोर्ट ने दिया छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Tue, 06 Feb 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 06 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Court ordered to file report against six people
पीलीभीत। किशोरी को अगवा कर शादी करने और फिर किशोरी के गायब हो जाने के मामले में कोर्ट ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना गुप्ता ने थाना सुनगढ़ी प्रभारी को दिए आदेश में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने को कहा है। मामला एक साल पुराना है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि आरोपी वीरपाल एक साल पहले अपने भाई प्रेमपाल, बहन सोमवती, मां कंचन देवी व पिता नत्थूलाल के सहयोग से उसकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच प्रधान के पति रिंकू शर्मा ने किशोरी का वीरपाल से विवाह करा दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो किशोरी के पिता ने कोर्ट में अर्जी दी। कहा, चार माह से उसकी बेटी गायब है। उसे संदेह है कि आरोपियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। प्रार्थना पत्र का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पैरवी अधिवक्ता देवेंद्र वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed