फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Couple dies in road accident, child injured

Pilibhit News: सड़क हादसे में दंपती की मौत, बच्चा घायल

Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Couple dies in road accident, child injured
हादसे में क्षतिग्रस्त दंपती की बाइक संवाद
पीलीभीत/गजरौला। पीलीभीत-पूरनपुर पर गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुए हादसे में लखीमपुर जिले के हैदराबाद थाना के गांव बेहड़ा मुल्तान निवासी दंपती की मौत हो गई। छिटककर दूर जा गिरे बच्चे की हालत गंभीर है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव बेहड़ा मुल्तान निवासी रजनीश वर्मा (40) पुत्र रामऔतार व उनकी पत्नी संगीता वर्मा (38) अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से रुद्रपुर स्थित निजी फैक्ट्री से ड्यूटी करने के बाद बुधवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पूरनपुर मार्ग पर विनौर गुरुद्वारे के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। रजनीश व उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। वहीं उनका बच्चा भी छिटककर दूर जा गिरा। गश्त पर निकले थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने सड़क पर पड़े गंभीर घायल दंपती को देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही दंपती की मौत हो गई। बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ से टकराकर युवक की मौत, साथी घायल
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया में पेट्रोल पंप के निकट सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कस्बा निवासी सूरज (29) पुत्र चिम्मन लाल बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक से पड़ोस के साथी सोनू पुत्र सुआलाल के साथ बीसलपुर की तरफ से भांजे को देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पतरसिया गांव के पेट्रोल पंप के निकट अचानक एक सांड़ सड़क पर सामने आ गया। तेज रफ्तार बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल सूरज ने दम तोड़ दिया। घायल सोनू को जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की मां हरदेई ने बताया कि काॅलोनी निवासी सोनू उनके पुत्र को रात में बुलाकर ले गया था। संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त दंपती की बाइक संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त दंपती की बाइक संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed