फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona test

बरेली आईवीआरआई में 161 सैंपल रिजेक्ट हुए तो एंटीजन किट से करा दी जांच

Thu, 03 Sep 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona test
पीलीभीत। आईवीआरआई बरेली में जांच को गए 161 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उसमें से अधिकांश लोगों की एंटीजन किट से जांच करा दी। बाकी के मरीजों के सैंपल बरेली न भेजकर लखनऊ डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। सैंपल रिजेक्ट होने के पीछे गलती कहां हुई। इसका जिम्मेदार कौन है, इसे लेकर अधिकारी जांच पड़ताल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में संक्रमित मरीजों की जांच तीन स्तर पर हो रही है। मरीजों की जांच में आरटीपीसीआर, ट्रूनेट मशीन और एंटीजन किट का प्रयोग किया जा रहा है। अभी चार दिन पहले बरेली आईवीआरआई लैब में 161 सैंपल जांच के लिए गए थे। यह रिजेक्ट कर दिए गए। बरेली से इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को दी गई। वहां से इसके बाद यह सैंपल दोबारा भेजने को कहा गया। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोबारा आईवीआरआई सैंपल भेजने की बजाय डेढ़ सौ लोगों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच करा दी। बाकी 11 लोगों के सैंपल लखनऊ भेज दिए गए। सैंपल रिजेक्ट होने या जांच के दौरान लैब में कुछ होने का मामला जांच का विषय है। स्थानीय अधिकारी सैंपल ठीक भेजे जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन एंटीजन से जांच होने के बाद भले ही अधिकारी इससे संतुष्ट नजर आ रहे हों, लेकिन लोगों को एंटीजन की रिपोर्ट पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सैंपल रिजेक्ट क्यों हुए, इसे लेकर जांच चल रही है। टीम को सैंपल लेने के बाद उन्हें आइस बैग में रखने के लिए कहा गया है। सैंपल खराब कहां से हुए इसको लेकर आईवीआरआई बरेली से भी रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल खराब जितने सैंपल हुए थे, उनमें अधिकांश की एंटीजन से जांच करा दी गई है। बाकी सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed