{"_id":"60772ef78ebc3e24697bed07","slug":"corona-pilibhit-news-bly4439320150","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल की डॉक्टर, एसएसबी के दो जवान समेत 18 और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल की डॉक्टर, एसएसबी के दो जवान समेत 18 और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एसएसबी के दो जवान समेत 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद संयुक्त चिकित्सालय को सैनिटाइज करने के बाद बंद कर दिया गया। सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को ही चालू रखा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अन्य संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया। अब एक्टिव केसों की संख्या 116 हो गई है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय की महिला विंग में कायर्रत डॉक्टर की दो दिन से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। इस पर उन्होंने एंटीजन किट से बुधवार को कोरोना की जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव निकलीं। वहीं पुरुष विंग में कार्यरत स्टाफ नर्स एक दिन पूर्व मंडी समिति में अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए गई थी। वहां किसी संक्रमित के संपर्क में आने से उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर स्टाफ नर्स ने अस्पताल पहुंचकर ट्रूनेट मशीन से अपनी जांच कराई। तो वह भी पॉजिटिव निकली। संक्रमित होने की जानकारी होने पर दोनों सीएमएस ने अस्पताल में आनन फानन में सैनिटाइज कराया। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। कंफर्म करने के लिए आरटीपीसीआर से सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजा गया है। वहीं मंगलवार देर रात बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी, एसएसबी डीआईजी कार्यालय में तैनात दो जवान, बल्लभ नगर कॉलोनी में एक, मोहल्ला साहूकारा, अलीगंज गांव और गुर्ज गौटिया में एक-एक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा ललौरीखेड़ा ब्लॉक के जिरौनिया और नौगंवा पकड़िया में एक-एक, बीसलपुर ब्लॉक के मोहल्ला ग्यासपुर, कुमरीखा और हल्दी कॉलोनी में एक-एक संक्रमित मिला। अमरिया ब्लॉक के गांव जगतपुर और आदर्श कॉलोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला। पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान में में भी एक संक्रमित सामने आया। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद तीन संक्रमितों को कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि 15 का चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को लक्षण के आधार पर होम या कोविड अस्पताल में रखा गया है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग की जा रही है। निगरानी के लिए रिपोर्ट भी प्रशासन को भेज दी गई है। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, प्रभारी सीएमओ