{"_id":"5ec017e68ebc3e906f64affc","slug":"corona-pilibhit-news-bly406000212","type":"story","status":"publish","title_hn":".कोरोना संक्रमित युवक के परिवार वालों की रिपोर्ट निगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.कोरोना संक्रमित युवक के परिवार वालों की रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित दो युवकों के परिवार वालों के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। अभी 371 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
जनपद में 12 मई को बीसलपुर के दौलतपुर हीरा और कलीनगर तहसील के गांव संडई निवासी एक-एक युवक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों संक्रमित युवकों को बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों संक्रमितों के परिवार और उनके संपर्क में आने वाले करीब 50 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर 12 मई और 13 मई को जांच के लिए भेजे थे। आशंका जताई जा रही थी कि इनमें कोई न कोई संक्रमित जरूर निकलेगा। 12 मई और 13 मई को भेजे गए कुल 114 सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात और शनिवार सुबह प्राप्त हो गईं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों संक्रमित युवकों के परिवार वालों और संपर्क में आने में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। कुछ की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
अमरिया। राजस्थान और महाराष्ट्र से आए पांच लोगों का सैंपल कराने के बाद शेल्टर होम में रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगंज के चार लोग राजस्थान से और गांव डांग निवासी एक व्यक्ति महाराष्ट्र से वापस लौटा था। सभी को जिला मुख्यालय भेजकर सैंपलिंग कराई गई। इसके बाद चार लोगों को सीएचसी स्थित क्वारंटीन सेंटर में जबकि एक व्यक्ति को शेल्टर होम में भेजा गया है।