{"_id":"5ec017498ebc3e90633c4cdd","slug":"corona-pilibhit-news-bly4059840116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने को रोके गए महाराष्ट्र से आए तीन प्रवासी सीएचसी से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने को रोके गए महाराष्ट्र से आए तीन प्रवासी सीएचसी से भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। महाराष्ट्र से ट्रक और कैंटर से आए तीन प्रवासी सैंपल ले जाने के लिए जिला मुख्यालय भेजे जाने की बात पता चलते ही भाग खड़े हुए। अगले दिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें खोजने के बाद जिला अस्पताल भेजा। इसके अलावा 14 अन्य लोगों को सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
गांव लोधीपुर के 19 लोग महाराष्ट्र से ट्रक द्वारा लखनऊ तक आए। वहां से कैंटर में सवार होकर पूरनपुर शुक्रवार को पहुंचे थे। इनमें से तीन लोगों को को सीएचसी में स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया। उसके बाद तीनों का सैंपल लेने का निर्णय लिया गया। सैंपल लेने की बात पता चलते ही वे तीनों सीएचसी से स्टाफ को चकमा देकर भाग गए। एंबुलेंस आई, मगर तीनों वहां नहीं मिले। इन लोगों को खोजते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को पुलिस के साथ उनके गांव लोधीपुर पहुंची। गांव में स्वास्थ्य टीम के आने की भनक लगते ही एक प्रवासी घर से निकलकर भाग गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उसके परिवार वालों को समझाया और फिर उसे बुलाकर सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल ले गए। अन्य दोनों प्रवासियों को साथ में ले जाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से लोधीपुर आए तीन, सेहरामऊ के एक, राहुलनगर के चार, गोविंदनगर के दो, भरतपुर के पांच के अलावा कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में अयोध्या से आए एक व्यक्ति और धानुक गौटिया के एक व्यक्ति को सैंपल के लिए जिला मुख्यायल भेजा गया है।
जांच के बाद 392 लोग 21 दिन तक होम क्वारंटीन
पूरनपुर। हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड से आए 348 और यूपी के अन्य जिलों से आए 44 लोगों की जांच के बाद नोटिस देकर 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।