{"_id":"6009cd138ebc3e333c452587","slug":"corona-helth-pilibhit-news-bly4346169191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 14 बूथों पर होगा टीकाकरण, कोल्डचेन पर भेजी गई वैक्सीन, सुरक्षा सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 14 बूथों पर होगा टीकाकरण, कोल्डचेन पर भेजी गई वैक्सीन, सुरक्षा सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दूसरे सत्र के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक दिन पहले ही वैक्सीन को कोल्डचेन स्टोर पर भेज दिया गया। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। आगामी दो दिन में होने वाले टीकाकरण की वैक्सीन को भी कोल्डचेन पर रिजर्व कर दिया है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। शुक्रवार को 14 बूथों पर सुबह दस बजे से टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अर्बन के अंतर्गत आने वाले शारदा अस्पताल, एसएस अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में एक-एक बूथ, आयुर्वेदिक कॉलेज और जिला अस्पताल पुरुष में दो-दो बूथ, पूरनपुर सीएचसी पर तीन बूथ, बरखेड़ा सीएचसी और जहानाबाद सीएचसी पर दो-दो बूथ बनाए हैं। यहां 1406 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। इन 1406 स्वास्थ्य कर्मियों को 1540 डोज लगेगी। गुरुवार को कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी की अगुवाई में टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन को रवाना किया गया। सबसे पहले पूरनपुर सीएचसी पर वैक्सीन पहुुंचाई। फिर बरखेड़ा सीएचसी होते हुए जहानाबाद सीएचसी पर बने कोल्डचेन में वैक्सीन पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक कोल्ड चेन पर दो-दो पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। सिर्फ जहानाबाद सीएचसी पर 206 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। बाकी अन्य बूथों पर सौ-सौ का लक्ष्य है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि वैक्सीन कोल्डचेन पर पहुंच दी गई है। इसके अलावा शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण के अलावा आगामी दो दिन में होने वाले टीकाकरण की वैक्सीन भी कोल्डचेन में रखवा दी है। शासन की गाइडलाइन के तहत टीकाकरण पूरा कराया जाएगा।
प्रत्येक टीकाकरण बूथ पर बने ऑब्जर्वेशन रूम में लगेगा टीवी
पीलीभीत। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को तनाव से मुक्त करने के लिए प्रत्येक बूथ पर ऑब्जर्वेशन रूम में टीवी या किसी मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है। ताकि टीका लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मी टीके को लेकर अपने मन में उससे होने वाले प्रभाव के बारे में कम से कम सोचें। इससे वह लोग मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। इसके लिए सभी बूथों पर व्यवस्थाएं कराई जा रही है।
विज्ञापन
16 जनवरी को जिले में तीन केेंद्रों पर 365 स्वास्थ्य कर्मियों कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए थे। इससे पूरनपुर में लैब सहायक को टीका लगने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में बैठने के बाद ज्यादा सोचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मगर कुछ देर में ही उनकी हालत सामान्य हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। वहीं अब 22 जनवरी को 14 स्थानों पर टीकाकरण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक बूथ पर टीवी या फिर उनके मनोरंजन की सुविधा करेगा। सकारात्मक विचार अपने मन में आए, इस लिहाज से कदम उठाए गए हैं। कोविड नोडल ने बताया कि ज्यादातर बूथों पर टीवी की व्यवस्था है। जिन स्थानों पर नहीं वहां लगवाने पर विचार किया जा रहा है।