फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of tank still incomplete in Jadopur Natha

Pilibhit News: जादोपुर नथा में अब तक अधूरा पड़ा टैंक का निर्माण

Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of tank still incomplete in Jadopur Natha
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जादोपुर नथा में जल जीवन मिशन के तहत हर-घर नल से जल पहुंचाने की योजना अभी कागजों पर ही दौड़ रही है। गांव में शुरू हुआ ओवरहेड टैंक का निर्माण अब तक अधूरा पड़ा है। यही हाल कई अन्य गांवों का है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन से गांव में टैंक का निर्माण शुरू कराने के साथ ही ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया था। पाइप डालने के लिए गांव की सड़कें खोद दीं। बरसात में लोगों का आवागमन मुश्किल रहा। शिकायत पर कुछ जगहों पर सड़क की मराम्मत करा दी गई। जादोपुर नथा के प्रधान संजय पांडेय ने बताया कि पानी की टैंक का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें खोद कर डाल दी गईं, लेकिन लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए टंकी का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। गांव मरौरी खास में अब तक टंकी से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बड़ागांव में भी यही हाल है। गांव बेहटा में भी पानी की टंकी का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed