फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress President's chair vacant due to Rahul's affair: Pathak

राहुल के चक्कर में कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खालीः ब्रजेश पाठक

Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress President's chair vacant due to Rahul's affair: Pathak
पीलीभीत। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा देश का इकलौता ऐसा दल है, जहां परिवारवाद नहीं हैं। यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। कांग्रेस पर निशाना साधा कि राहुल गांधी के चक्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी की खाली पड़ी है। किसी की हिम्मत नहीं सवाल पूछे, यही हाल सपा का है। मुलायम सिंह के बाद अखिलेश कुर्सी पर बैठे और उनके बाद उनके बच्चे बैठेंगे।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे असम रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

बोले कि पिछली सरकार में पीलीभीत में सपा के लोगों ने दुकानों पर कब्जे किए। गरीब लोगों का हक मारा। सपा नेता अपराधियों का महिमा मंडन करते थे। अपराधियों और गुंडों को सरकार मालाएं पहनाती थीं। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में हैं। सरकारी योजनाएं नेता डकार जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा। पीएम किसान सम्मान निधि और निशुल्क राशन वितरण इसका उदाहरण है। जिले को लेकर कहा कि वह चाहते हैं पीलीभीत प्रदेश का नंबर वन जिला बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेेश स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करना है। इसलिए लगातार अस्पतालों के निरीक्षण कर रहे हैं। जहां खामियां मिल रही हैं, उनको दूर किया जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी। इस दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed