फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Condition of six people from two families deteriorated due to food poisoning, child died

Pilibhit News: फूड प्वाॅइजनिंग से दो परिवारों के छह लोगों की हालत बिगड़ी, बालक की मौत

Sun, 12 May 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Condition of six people from two families deteriorated due to food poisoning, child died
पूरनपुर (पीलीभीत)। चावल और नूडल्स खाने से राहुलनगर गांव के दो परिवारों के छह लोगों की हालत बिगड़ने के बाद उनमें से एक बालक की मौत हो गई। उल्टी-दस्त से जूझते अन्य पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक का कहना है कि सभी की फूड प्वॉइजनिंग से हालत बिगड़ी।
विज्ञापन

चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के गांव राहुलनगर निवासी सोनू और उसकी ससुराल वाले एक ही घर में रहते हैं। सोनू के साले की पत्नी संजना ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को घर में सभी ने नूडल्स और चावल खाए। कुछ देर बाद संजना (22), उनकी ननद संजू (18), सोनू की पत्नी सीमा (30), दो बेटों रोहन (12), विवेक (8) और पुत्री संध्या (4) को उल्टी-दस्त होने लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव चंदिया हजारा के एक चिकित्सक के यहां सभी को भर्ती कराया गया। पूरे दिन इलाज के बाद शाम को सभी लोगों को छुट्टी दे दी गई। संजना ने बताया कि शुक्रवार रात को फिर सभी की उल्टी-दस्त होने लगे। इस दौरान सोनू के बेटे रोहन की मृत्यु हो गई। शनिवार सुबह पड़ोसी हरेंद्र और सुरेंद्र प्रकाश सभी पीड़ितों को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हजारा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग से बालक की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
दिनभर घर में पड़ा रहा बालक का शव
परिवार के अधिकतर सदस्यों की हालत खराब होने पर सोनू का पिता परिवार के अन्य लोगों की तीमारादारी में लगा रहा। ऐसे में उसके पुत्र का शव दिन भर घर में ही पड़ा रहा। एसओ हजारा ने बताया कि सोनू ने पीलीभीत से लौटने पर पुत्र के अंतिम संस्कार की बात कही है।
----
घटना के बाद लिए गए सैंपल, शिविर लगाकर 120 का किया परीक्षण
फूड प्वॉइजनिंग से छह लोगों की हालत खराब होने पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार, शांतनु कुमार ने शनिवार को गांव पहुंचकर कई स्थानों से नूडल्स का सैंपल लिया। वहीं सोनू के घर के पास चिकित्सा शिविर लगाया गया। चीफ फार्मेसिस्ट सुशांत हलधर की देखरेख में शिविर लगाकर 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई बांटी गई।

-
पेट में ऐंठन, दर्द, ब्लड प्रेशर लो होना फूड प्वाॅइजनिंग के लक्षण है। नूडल्स, चावल खाने वाले दोनों परिवारों के सभी सदस्यों में यही स्थिति पाई गई। - डॉ. राशिद, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed