फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Computerized machines installed by technical team

टेक्निकल टीम ने स्थापित की कंप्यूटराइज्ड मशीनें

Tue, 16 May 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 16 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Computerized machines installed by technical team
टेक्निकल टीम ने स्थापित की कंप्यूटराइज्ड मशीनें
सिंचाई विभाग में टेक्निकल टीम द्वारा पानी में नहर के गेज मापने वाले स्थानों पर कंप्यूटराइज्ड मशीनें लगा दी गई है। अब नहर में हर घंटे कितना पानी बढ़ा है और कितना घटा है, इसकी जानकारी हेड पर लगे मास्टर कंप्यूटर से आसानी से पता चल सकेगी। सिंचाई विभाग ने बाइफरकेशन सिंचाई योजना के हरदोई ब्रांच, खीरी ब्रांच, शारदा सागर फीडर के अलावा डैम से निकलने वाली सबसीडरी हरदोई ब्रांच के हेड पर जहां पानी मापने के गेज बने हैं, वहां कंप्यूटराइज्ड मशीनें स्थापित करने के साथ इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। वहीं बाइफरकेशन सिंचाई परियोजना के हेड पर सौर ऊर्जायुक्त मास्टर कंप्यूटर लगाया गया है। अब हर घंटे नहर में कितना पानी बढ़ रहा है व कितना घट रहा हैं हेड पर बैठे कर्मचारी मास्टर कम्प्यूटर के जरिए जान सकेंगे और जिला व प्रदेश मुख्यालय तक कोई भी अधिकारी इंटरनेट के माध्यम से जानकारी कर सकता है। यही नहीं अब बरसात में भी शारदा बैराज से बाढ़ के समय कितना क्यूसेक पानी पास हो रहा है, इसकी जानकारी भी बाइफरकेशन हेड से मिल सकेगी। इससे अब अभियंता भी नहर में पानी घटाने या बढ़ाने का लेकर खेल भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed