फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Communal tension in Sirsa, one side sent women to relatives

Pilibhit News: सिरसा में सांप्रदायिक तनाव, एक पक्ष ने महिलाओं को रिश्तेदारियों में भेजा

Fri, 08 Sep 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Communal tension in Sirsa, one side sent women to relatives
पूरनपुर। सिरसा गांव की प्रधान के पति पर जानलेवा हमले के बाद से गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। अफसर तीन दिन से गांव के चक्कर लगा रहे हैं। एक समुदाय के लोगों ने अपने घरों की महिलाओं को रिश्तेदारियों मेंं भेज दिया है। सीओ ने गांव पहुंचकर दोनों समुदायों के लोगों से अलग-अलग बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

सिरसा गांव में मिश्रित आबादी है। चार सितंबर को पूरनपुर से लौटते समय प्रधान के पति विजय पाल पर कुछ लोगों ने रास्ते में तलवार से हमला कर दिया था। पुलिस ने विजय पाल की ओर से गांव के ही दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद तीन गांवों के एक समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

चर्चा है कि दूसरे पक्ष के अधिकांश लोगों ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। घरों की महिलाओं को रिश्तेदारियों में भेज दिया है। तनाव की स्थिति को लेकर पुलिस के अफसर लगातार गांव के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार शाम को सीओ आलोक सिंह ने दोनों समुदायों के लोगों से अलग-अलग वार्ता कर माहौल खराब होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि गांव में तनाव अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

००००
गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि अब सब ठीक है। दोनों समुदायों के लोगों से अलग-अलग बात की गई है। सबको गांव में ही रहने के लिए कहा गया है। गांव से किसी ने पलायन नहीं किया है। - आलोक सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed