फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Commercial uses are not on the water action

पानी के व्यवसायिक उपयोग पर नहीं होती कार्रवाई

Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में अमूमन हर साल भूजल सप्ताह मनाया जाता है। इन दिनों लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक किया जाता है लेकिन इसका नतीजा सिफर ही रहता है। बानगी के तौर पर अधिकांश घरों और औद्योगिक क्षेत्रों को ही देखें तो यह सब बरसों से सबमर्सिबल पंपों के जरिए पानी का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। कुछ इससे मोटी कमाई भी कर रहे हैं, लेकिन कमाई के लिए धरती की कोख खाली करने वालों के खिलाफ न तो जिला प्रशासन सख्त है और न ही नगर पालिका परिषद।
शहर में करीब 50 से अधिक ऑटोवॉश सेंटर हैं। आधा दर्जन से ज्यादा वॉटर प्लांट भी लगे हैं। नगर पालिका परिषद घरेलू और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से वॉटर टैक्स वसूलता है, लेकिन पानी का अंधाधुंध इस्तेमाल करने वाले ऑटोवॉश सेंटरों और वॉटर प्लांटों से न तो नगर पालिका परिषद ही अभी तक कोई टैक्स वसूल पाई है और न ही इन पर रोक लगाने को लेकर कोई कार्रवाई की गई है। शहर में दर्जनों नर्सिंग होम, अस्पताल, होटल, रेेस्टोरेंट भी हैं, लेकिन इनमें कुछेक से ही वॉटर टैक्स वसूला जा रहा है। खास बात यह है कि जब नगर पालिका परिषद घरेलू और औद्योगिक संस्थाओं से टैक्स वसूलती है तो आज तक यह ऑटो वॉशिंग सेंटर और वॉटर प्लांट बिना टैक्स दिए कैसे संचालित हो रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल है। इस मसले को लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में भी हंगामा हुआ लेकिन इसके लिए बॉयलाज बनाने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

रोक लगाने का नहीं है फार्मूला
प्राकृतिक संपदा की बिक्री कर मोटी कमाई कर जेबें भर लोगों पर रोक लगाने का नगर पालिका परिषद के टैक्स अनुभाग के पास अभी तक कोई फार्मूला ही नहीं है। वहीं वर्कशॉप, होटल समेत शहर की पॉश कॉलोनियों में लगे सबमर्सिबल पंप को लेकर रोक लगाने की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन: 
शहर के ऑटोवॉश सेंटरों और वॉटर प्लांटों को टैक्स के दायरे में लाने की कार्रवाई चल रही है। बायलाज बनाया रहा है। इसके बनते ही इन सभी से शुल्क वसूली की जाएगी।
- वीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed