फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO on arbitrary DM command ineffective

सीएमओ की मनमानी पर डीएम आदेश भी बेअसर

Sun, 20 Sep 2015 07:44 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 20 Sep 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप की जांच ठीक मिलने पर डीएम के निर्देश पर एडीएम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात स्टेनो का वेतन रोकने के साथ ही महत्वपूर्ण पद पर तैनाती न करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन आदेश के 15 दिन बाद भी इस पर अमल नहीं हुआ है। इस पर केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम अवस्थी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात स्टेनो अशोक अग्रवाल पर पिछले दिनों स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की गई थी। इस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और एलआईयू से अलग अलग जांच कराई थी। इस जांच में स्टेनो पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए थे। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने स्टेनो का वेतन रोकने का आदेश पारित किया था। इस आदेश के क्रम में एडीएम ने सीएमओ को वेतन रोकने और किसी भी महत्वपूर्ण पर तैनाती न करने के आदेश दिए थे। लेकिन सीएमओ कार्यालय में इस आदेश पर अब तक अमल नहीं किया गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम अवस्थी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा है कि सीएमओ ने न तो अब तक स्टेनो को पद से हटाया और ही उनसे पूरनपुर का अतिरिक्त चार्ज लिया है। ज्ञापन में आरोपी स्टेनो पर पूरनपुर में एक निजी कर्मचारी जो धोखाधड़ी के आरोप में विभाग से निकाला जा चुका है राममिलन सोनी से काम कराने का आरोप लगाया है। पुरुषोत्तम अवस्थी का आरोप है कि दोनों को सीएमओ का संरक्षण प्राप्त है इसी के चलते अभी तक उन्हें नहीं हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed