फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds remained overnight, temperature dropped due to rain in the morning

Pilibhit News: रात भर छाए रहे बादल, सुबह हुई बारिश से गिरा तापमान

Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained overnight, temperature dropped due to rain in the morning
शहर में सुबह समय हो रही बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला संवाद
पीलीभीत। तराई में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार रातभर बादल छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब एक घंटे रुक-रुककर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व से बदला मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को भी बना रहा। बुधवार को दिनभर उमस के बाद शाम के समय तेज हवा और बादलों की आवाजाही से राहत मिली। उम्मीद थी कि रात में ही झमाझम बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर पानी बरसा। करीब 11 बजे बारिश बंद होने के बाद बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद कुछ देर हल्की धूप खिलने से उमस का भी एहसास हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 33.7 व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 35.3 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बारिश से सड़क तक पहुंच गई नाला सफाई में निकली गंदगी
शहर के स्टेडियम मार्ग बुधवार की रात नाला सफाई के बाद निकली गंदगी सड़क किनारे ही डाल दी गई। बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद यह सड़क पर फैल गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ठेका चौकी के पीछे वाले रास्ते पर भी कीचड़ की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed