फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clashed with police to root Kanvdia

रूट को लेकर पुलिस से भिड़े कांवड़िए

Mon, 25 Jul 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कछला घाट से जल लेकर गौरी शंकर मंदिर आ रहे कांवड़ियों की रूट को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। ईदगाह रोड की ओर मुढ़ते ही पुलिस ने बरेली हाइवे पर कांवडियों को रोक लिया। इस पर कांवडिए पुलिस से भिड़ गए। पुलिस मना करती रही, लेकिन कांवड़ियों ने एक न सुनी और आगे निकल गए। 
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को ही पुलिस के रूटचार्ट को कांवड़ियों ने धता बता दिया। बता दें कि हर साल शहर में कांवड़िए बरेली हाइवे से ईदगाह रोड होते हुए इंट्री करते हैं। इस बार प्रशासन की ओर से इस मार्ग को कांवड़ियों के लिए बंद कर दिया गया था। कांवड़ियों को असम चौराहा से भीतर घुसने के लिए कहा गया था। रविवार शाम करीब डेढ़ सौ कावड़ियों का जत्था कछला घाट से जल लेकर पहुंचा। कांवडिए बरेली हाइवे से ईदगाह रोड की ओर मुड़े तभी सुनगढ़ी थाना पुलिस ने रोक लिया और उन्हें तय किए गए नये रास्ते से निकलने को कहा। कांवड़ियों ने इसे पुलिस की मनमानी बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह हर साल इसी रास्ते से आते हैं। उनको रास्ता बदले जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। काफी देर नोकझोंक के बाद कांवड़िए ईदगाह रोड पर ही आगे बढ़ गए। इसकी सूचना मौजूदा पुलिसकर्मियों ने सीओ सिटी को दी लेकिन कांवड़ियों के पहले ही भीतर आ जाने का पता लगने पर पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी को गौरीशंकर मंदिर तक पहुंचाया। शिवभक्तों ने पुलिस के रूट बदलने को लेकर दबाव बनाने को गलत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed