{"_id":"67d3271e97704c04af052344","slug":"claims-proved-wrong-passengers-faced-problems-on-local-routes-private-operators-made-a-lot-of-money-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132350-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दावे धड़ाम... स्थानीय मार्गों पर यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें, डग्गामारों ने काटी चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दावे धड़ाम... स्थानीय मार्गों पर यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें, डग्गामारों ने काटी चांदी
विज्ञापन
शहर के असम चौराहा के पास बीसलपुर मार्ग पर टेंपों में बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ आदि शहरों में रहकर नौकरी और रोजगार करने वाले जिले के लोग होली मनाने घर पहुंचे तो परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं फेल हो गईं।
स्थानीय मार्गों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराने का दावा धड़ाम हो गया। बसों की तलाश में यात्री इधर से उधर भटकते दिखे। बस न मिली तो डग्गामार वाहनों से जोखिम के बीच सफर किया। चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाया और मनमाना किराया वसूला।
पीलीभीत डिपो के अफसरों ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया था। कहा था कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मगर यह दावे खोखले साबित हुए। दूर शहरों से यात्री जिला मुख्यालय पहुंचे तो डिपो की व्यवस्थाएं बिगड़ गईं।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.50 बजे असम चौराहे से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर घंटों से बस नहीं पहुंची थी। यात्री ऑटो, टेंपो, मैजिक में बैठकर यात्रा करते नजर आए। लोगों का कहना था कि बस के समय का कोई पता नहीं है। घर पहुंचकर खरीदारी भी करने जाना है। वहीं बरेली मार्ग पर करीब एक घंटे से कोई बस नहीं आई थी। पूरनपुर मार्ग पर मुरादाबाद व अन्य डिपो की बस और निजी बसें खड़ी दिखाई दीं।