फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Claims of drain cleaning submerged along with roads due to rain.

Pilibhit News: बारिश से सड़कों के साथ डूबे नाला सफाई के दावे

Wed, 05 Aug 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Claims of drain cleaning submerged along with roads due to rain.
ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण
शहर के स्टेशन मार्ग, बाजार सहित मोहल्ले व कॉलोनियों में हुआ जलभराव, 35 लाख से हाल ही में हुई थी शहर के 32 छोटे-बड़े नालों की सफाई
विज्ञापन

पीलीभीत। नाला सफाई के दावे कागजों में पूरी हो गई हो, लेकिन मंगलवार को हुई बारिश ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था की तस्वीरें साफ कर दीं। हाल ही में 35 लाख से साफ कराए गए शहर के 32 छोटे-बड़े नाले भी शहर की सड़कों पर जलभराव नहीं रोक पाए।
मंगलवार दोपहर में शुरू हुई बारिश ने कुछ ही मिनटों में शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर लोगों के घुटनों तक जलभराव की स्थिति बन गई। इससे दोपहर के बाद शाम तक मुख्य मार्गों पर आवाजाही थम गई। लोग जलभराव में दो पहिया वाहन ले जाने से पीछे हटते देखे गए। हालांकि जलभराव के बीच शाम तक शहर से पानी वापस नालों में उतर पाया।
विज्ञापन

---------
नाला हुआ ओवरफ्लो, लक्ष्मी टॉकीज तक जलमग्न रहा मार्ग
शहर के चावला चौराहा जहां पर हाल ही में नाला सफाई कराई गई। वहां बरसात में नालों से जलनिकासी की वजह नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे पूरे मार्ग पर जलनिकासी नहीं होने के चलते सड़क पर पूरी तरह से जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ऊंचे स्थान पर भी हो गया जलभराव
शहर के छतरी चौराहे से पहले की सड़क हाल ही में निचले स्थान व जलभराव के चलते दोबारा ऊंची करते हुए बनाई गई, लेकिन जलभराव में इसका भी लोगों को लाभ नहीं मिला, मंगलवार को मूसलाधार बरसात से यह मार्ग भी पूरी तरह जलमग्न हो गया। जहां से शाम तक जलनिकासी नहीं हो पाई। इससे मार्ग से लगी मधुवन बाग कॉलोनी में भी पानी घुस आया।
---
मोहल्ला सुनगढ़ी में हाल रहा बेहाल
शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में जलनिकासी व्यवस्था अभी तक खराब स्थिति में है। हाल ही में गांधी स्टेडियम मार्ग के नाला निर्माण के बाद भी गांधी स्टेडियम में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं बन पाई। मंगलवार को बरसात से कुछ ही देर में मोहल्ले में जलभराव इस स्थिति में हो गया कि पानी लोगों के घरों में तक घुस गया। दो पहिया व पैदल निकलने वालों ने भी जलभराव के चलते अपना रास्ता बदला व कुछ पानी में से ही गुजर कर निकले।
-------
वल्लभनगर कॉलोनी में भरा पानी
शहर के पॉश वल्लभनगर कॉलोनी में रेलवे का नाला बनने के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं बन पाई। यहां जलभराव की स्थिति कुछ ही देर में हो जाती है, जबकि मंगलवार को मूसलाधार बरसात से कॉलोनी के कई मार्गों पूरी तरह से जलमग्न हो गए। देर शाम तक इन मार्गों से जलनिकासी नहीं हो पाई। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलने के लिए दो व चार पहिया वाहन का उपयोग किया।
-------
नालों की सफाई ठीक तरीके से कराई गई है, जहां-जहां कूड़ा करकट नालों में जमा है। उन स्थानों पर बरसात में जलभराव की समस्या हो रही है। जल्द ही ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां साफ-सफाई कराई जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
---------------
ग्राम पंचायत पौटा कलां में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
बरखेड़ा। बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटा कलां में सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे हुई तेज बारिश के बाद पौटा बस स्टैंड से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। नालियों का गंदा पानी बहकर लोगों के घरों के भीतर तक जा पहुंचा।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल निकासी और साफ-सफाई को लेकर ग्राम पंचायत उदासीन बनी हुई है। मोहल्ले के निवासी मो. आरिफ ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम सचिव और प्रधान से नालियों की सफाई कराने और सड़क का स्तर ऊंचा उठाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
=-
कस्बे में हुआ जलभराव
बीसलपुर। मंगलवार को पूरे दिन रुक रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से धान और गन्ने की फसल को काफी लाभ पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश से नगर में कुछ स्थानों पर जलभराव भी हो गया। हालांकि बाद में बरसाती पानी नालों में बह गया।

--------------------
मंगलवार को हुई पांच मिमी बारिश
मंगलवार को जिले में कई इलाकों में बारिश हुई। जिले में बारिश के बीच पांच मिमी बरसात जिले में दर्ज की गई। मौसम जानकारों की मानें तो बारिश की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं। संवाद

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

ग्राम पौटां कलां की नहर बनी  बाज़ार की गली  स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed