फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

दिव्या गंगवार सपा में शामिल

Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखनऊ में सपा में शामिल होते समय दिव्या गंगवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। पूर्व सांसद डॉ. परशुराम गंगवार की बेटी दिव्या गंगवार मंगलवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा से सपा में शामिल हो गईं। वह अब बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर टिकट की दावेदार हैं।
विज्ञापन

दिव्या गंगवार ने फोन पर बताया कि वह बसपा में थी। उन्होंने वर्ष 2017 में बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव भी लड़ा था। वह तीसरे नंबर पर रहीं। उन्होंने बताया कि बसपा में उन्हें जनहित में काम नहीं करने दिया जा रहा था, जबकि वह जनहित में काम करना चाहती थी। कोई तरीका न देख उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा ज्वॉइन कर ली है। अब उन्हें जमीन पर काम करने का पूरा मौका मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट मिलने का पूरा विश्वास है। चुनाव में जीतने की भी पूरी उम्मीद है। 45 वर्षीय दिव्या का कहना है कि अब वह किसानों और महिलाओं की आवाज सपा के झंडे तले उठाएगी। अब वह जनता से सीधा संवाद भी करती रहेंगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में शामिल कर बहुत अच्छा रास्ता उनके लिए प्रशस्त किया है। इस मौके सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी में लगातार लोगों की ज्वॉइनिंग हो रही है। सपा ही यूपी में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed