फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

हेल्प डेस्क स्थापित करने के दिए निर्देश

Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति ने शुक्रवार को महिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेल्प डेस्क स्थापित करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई और गर्भवती महिलाओं के इलाज की व्यवस्था को गहनता से देखा और विभागीय अधिकारियों से इस बाबत जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्था सुचारु ढंग से चलती पाई गई। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा पहुंची। यहां उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल हेल्प डेस्क स्थापित करने और पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वार्डों में रखे गए मरीजों के बेड भी तितर बितर मिले। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला पहुंची। इस अस्पताल में भी अधिकांश व्यवस्था ठप मिली। जिस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल से नाराजगी जताई और सभी सीएचसी-पीएचसी में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जहां महिला बंदियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया, महिला थाना प्रभारी रेनू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed