{"_id":"60ccdee88ebc3ecbfb228884","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4502572174","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मारपीट कर बाइक लूटी, एक घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से मारपीट कर बाइक लूटी, एक घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खेत पर काम निपटाकर लौट रहे किसान से दो बदमाशों ने बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर करीब एक घंटे तक बीसलपुर और बरखेड़ा थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मुख्यालय से पहुंचे एएसपी ने ग्रामीणों को बुलाकर सीमा विवाद का निपटारा कराकर बीसलपुर कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। मगर दूसरे दिन बीसलपुर पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। लूट की घटना को चोरी की तहरीर लिखाकर रिपोर्ट दर्ज की गई।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र केे गांव कोकिला निवासी रामपाल ने बताया कि उसके छोटे भाई धर्मपाल पुत्र कालीचरन ने टिकरी गांव में आठ बीघा जमीन बटाई पर ले रखी है। उसमें गन्ने की फसल खड़ी है। बृहस्पतिवार को धर्मपाल गन्ने की गुड़ाई कराने गया था। रात करीब नौ बजे बाइक से वापस घर आ रहा था। टिकरी-मुड़िया हुलास के बीच सुआखार की पुलिया के पास पहुंचते ही मोड़ पर सामने से पैदल आ रहे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। बाइक पर बंधी कसी (गन्ने की गुड़ाई करने वाला फावड़ा) निकालकर एक बदमाश ने पीछे से मारकर गिरा दिया। इस पर धर्मपाल बेसुध हो गया। फिर बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। कुछ देर बाद पूरी तरह होश में आने पर छोटा भाई पैदल टिकरी पहुंचा और परिचितों को पूरी घटना बताई। कुछ परिचित पीड़ित के साथ घटनास्थल पर आए और वहीं से यूपी 112 पुलिस को कॉल की। मौके पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने बरखेड़ा पुलिस को सूचना देकर बुलाया। उधर, बीसलपुर पुलिस भी आ गई। करीब एक घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एक दूसरे का क्षेत्र बताकर कार्रवाई को टालने लगे। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। फिर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीसलपुर प्रशांत कुमार भी मौके पर आ गए। अधिकारियों के सामने भी दोनों थाना प्रभारियों का सीमा विवाद चलता रहा। अंत में कुछ ग्रामीणों को बुलाकर सीमा विवाद का निपटारा कराया और बीसलपुर कोतवाल कमल सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दूसरे दिन भी पुलिस खेल करने से बाज नहीं आई। लूट की घटना को चोरी की तहरीर लेकर दर्ज कर लिया गया है। हालांकि कोतवाल कमल सिंह पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते रहे।
लूट की सूचना मिलने पर रात को मौके पर गए थे। पूरी घटना जानने के बाद मामला लूट का नहीं निकला था। कोतवाली बीसलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुरागसी कर रहे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। पीड़ित ने भी काफी देर से पुलिस को सूचना दी थी। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी