{"_id":"60ccdee78ebc3e32382927c6","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly450256837","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की टीम समझकर भागे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की टीम समझकर भागे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों की एक तस्वीर शुक्रवार को दो गांवों में देखने को मिली। यहां चीनी मिल के अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीणों ने टीकाकरण को आई स्वास्थ्य टीम समझ लिया और बचकर भागना शुरू हो गए। बाद में मिल अधिकारियों ने उन्हें पूरी बात बताई तो ग्रामीण बातचीत को आगे आए।
किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम एसएल पाल ने बताया कि वह शुक्रवार को टीम के साथ गांव मिघौना और रसूला में ग्रामीणों से गन्ना सर्वे से संबंधित शिकायतें जानने गए थे। ग्रामीण उनकी टीम को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण करने वाली टीम समझकर भागने लगे। उसके बाद गार्ड को ग्रामीणों के पास भेजा गया। गार्ड ने जब बात कर बताया कि सभी चीनी मिल के अधिकारी हैं और गन्ना सर्वे से संबंधित शिकायतें जानने आए हैं, तब कहीं जाकर ग्रामीण पास आए। फिर मिल अधिकारियों से वार्ता की।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि उनके गांव में गन्ने का सर्वे सही ढंग से चल रहा है। सर्वे से संबधित कोई शिकायत नहीं मिली। मिघौना में गन्ना पर्यवेक्षक धर्मराज और रसूला में रूपनारायण सर्वे कर रहे थे। अधिकारियों ने दोनों पर्यवेक्षकों के सर्वे संबंधी अभिलेख भी जांचेे। इस मौके पर सीसीओ अवधेश कुमार, मुख्य अभियंता जीपी गौतम सीडीआई सीपी सिंह मौजूद थे।