{"_id":"60ccdbff8ebc3e335903209a","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4502546116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चावल डिपो पर पहुंचाने में लापरवाही, चार राइस मिलों को अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चावल डिपो पर पहुंचाने में लापरवाही, चार राइस मिलों को अंतिम नोटिस
विज्ञापन
पीलीभीत। सीएमआर (सरकारी) चावल खाद्य निगम के डिपो पर भंडारित न कराए जाने पर प्रशासन ने सख्ती की है। डीएम ने इसे लापरवाही मानते हुए चार राइस मिलों को अंतिम नोटिस जारी किया है। सभी को 22 जून तक सीएमआर चावल का शत-प्रतिशत भंडारण कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम पुलकित खरे ने बृहस्पतिवार रात इस बार हुई धान खरीद की सीएमआर की समीक्षा की। सामने आया कि वर्ष 2020-21 में राइस मिल मैसर्स आरएस इंडस्ट्रीज कलीनगर, मैसर्स सुखवीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड पुवायां (शाहजहांपुर), मैसर्स जसवंती राइस मिल पूरनपुर और मैसर्स जयगुरु राइस मिल पूरनपुर द्वारा अभी तक सीएमआर चावल भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर भंडारित नहीं कराया गया है। डीएम ने बताया कि जसवंती राइस मिल को 58733.81 क्विंटल धान पहुंचाया गया था। इससे उत्पादित 39351.65 क्विंटल सीएमआर के सापेक्ष डिपो पर सिर्फ 19359.15 क्विंटल चावल भंडारित किया गया है। जयगुरु राइस मिल में 49153.60 क्विंटल धान भेजा गया था। इससे उत्पादित 32932.92 क्विंटल सीएमआर के सापेक्ष डिपो पर 18889.91 क्विंटल चावल भंडारित हुआ है। आरएस इंडस्ट्रीज राइस मिल में क्रय केंद्रों से 25715.23 क्विंटल धान भेजा गया था। इससे उत्पादित 17229.20 क्विंटल सीएमआर के सापेक्ष डिपो पर 15429.20 क्विंटल चावल भंडारित किया गया। सुखवीर एग्रो एनर्जी राइस मिल में 344344.80 क्विंटल धान प्रेषित किया गया था। इससे उत्पादित 230711.00 क्विंटल सीएमआर चावल के सापेक्ष डिपो पर 188087.02 क्विंटल चावल भेजा जा सका है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून है। ऐसे में इसे पूरा कराने में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
सीएमआर चावल चार मिलों पर अवशेष है। पूर्व में जिला खाद्य विपणन अधिकारी और जिला धान खरीद अधिकारी की ओर से नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद भी गति नहीं दी गई। अंतिम नोटिस चारों राइस मिलों को जारी किया गया है। 22 जून तक सीएमआर चावल भंडारित नहीं कराया तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। - पुलकित खरे, डीएम