फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एक जून से सप्ताह में पांच दिन खुलेगा बाजार

Mon, 31 May 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। कोरोन संक्रमण का जनपद में प्रभाव काफी कम हो गया है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शासन ने कोरोना कर्फ्यू मेें राहत देते हुए पांच दिन बाजार खोलने के निर्देश दिए है। सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी ट्रेड की दुकानें खुलेंगी। हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना होगा। जबकि कंटेनमेंट जोन में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। शनिवार और रविवार को बाजार पूर्णतया बंद रहेगा। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में बाजार पूरी तरह चौपट हो गया है। व्यापारियों ने भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार का साथ दिया और बाजार को पूरी तरह बंद रखा। इससे सहालग की सीजन में इस बार फिर व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब कोरोना संक्रमण का प्रकोप जनपद में काफी कम होने लगा है। संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार होने के बाद सरकार ने बाजार खोलने का मन बना लिया है। एक जून से जनपद में पांच दिन बाजार खोलने का अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि कंटेनमेंट जोन का बाजार इस छूट में शामिल नहीं किया गया है। वहां पहले की तरह से कोरोना कर्फ्यू की बंदिश जारी रहेगी। शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। बाजार खुलने के बाद दुकानदारों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत से ही ग्राहकों को दुकान में प्रवेश देना होगा।
विज्ञापन

बाजार खुलने के दौरान दुकानदारों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन कराना चाहिए। सरकार ने व्यापारियों हितों को देखते हुए निर्णय तो सही लिया, मगर अब व्यापारी भी अपनी जिम्मेदारी समझे। - अनूप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। अब सरकार ने व्यापारियों के लिए फिर नुकसान की भरपाई का अवसर दिया है। व्यापारी बंधु भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत दुकानें खोले और प्रशासन का सहयोग करें। - शैली अग्रवाल महामंत्री सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन
माध्यम वर्गीय व्यापारी पूरी चौपट हो गया है। उसका भी परिवार है। मुख्यमंत्री से पांच दिन दुकान खोलकर अच्छा है। अब हम लोगों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गईं है। इस महामारी को देखते हुए गाइड पालन करें। कोविड प्रोटोकाल को लेकर जनपद में अभियान चलाएंगे। - अफरोज जिलानी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
काफी दिनों से बाजार बंद है। इससे काफी दिक्कत हो रही थी। अब बाजार खुलने से काफी राहत मिलेगी। रात में कोरोना कर्फ्यू भी ठीक है। लोगों भी पालन करना चाहिए। - विश्वास प्रकाश मोहल्ला ताखन
बाजार खुलना तो ठीक, मगर अब लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। बिना काम के घरों से बाहर नहीं निकले। कोरोना का प्रकोप कम हुआ है। अभी खत्म नहीं हुआ। - संजीव सक्सेना, अधिवक्ता
शासन ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देकर माध्यम वर्गीय परिवार के साथ नेक काम किया है। रोजमर्रा की जिंदगी जीने वालों के लिए काफी राहत मिलेगी। कोविड प्रोटोकॉल का हम सभी को पालन करना चाहिए। - शहरोज, मोहल्ला बेनी चौधरी

शासन की गाइड लाइन के अनुसार बाजार खोलने की अनुमति दी गई है। सभी अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अक्षरश: पालन करने को निर्देश किया गया है। व्यापारियों से भी सहयोग के लिए कहा गया है।- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed