फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अवैध कब्जेदारों की सूची में विधायक का नाम आने के मामले ने तूल पकड़ा

Fri, 06 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन की ओर से जारी अवैध कब्जेदारों की सूची में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा का नाम शामिल होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। विधायक ने ईओ को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इधर, एसडीएम सौरभ दुबे ने भी ईओ से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व नगर के विभिन्न इलाकों में पालिका की बेेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले 320 लोगों की सूची जारी की थी। पालिका के अभिलेखों के अनुसार इन लोगों ने पालिका की जमीनों पर कब्जा कर पक्के भवन बनवा लिए हैं। इस सूची में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा का नाम क्रम संख्या 35 पर दर्ज था। अवैध कब्जेदारों की सूची में भाजपा विधायक का नाम शामिल होने का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने पर विधायक ने फोन कर ईओ वंदना शर्मा से कड़ी नाराजगी जताई। ईओ ने पालिका के संपत्ति प्रभारी की गलती बताकर पल्ला झाड़ना चाहा लेकिन विधायक ने उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी। हालांकि अगले दिन पालिका प्रशासन ने समाचार पत्रों में भूल सुधार का विज्ञापन प्रकाशित करवाकर स्पष्ट कर दिया कि भाजपा विधायक का नाम सूची में गलती से दर्ज हो गया था। अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा विधायक ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। इधर, एसडीएम सौरभ दुबे ने ईओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


ईओ वंदना शर्मा को नोटिस भेजकर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। ईओ का स्पष्टीकरण मिलने के बाद इस संबंध में मैं आवश्यक कार्रवाई करूंगा।
- रामसरन वर्मा, भाजपा विधायक बीसलपुर।

संपत्ति प्रभारी की लापरवाही से दर्ज हुआ विधायक का नाम
नगर पालिका परिषद के संपत्ति प्रभारी जकील अहमद की लापरवाही से सूची में विधायक रामसरन वर्मा का नाम दर्ज हो गया था, इसका भूल सुधार संबंधी विज्ञापन अगले दिन प्रमुख समाचार पत्रों में छपवा दिया था। संपत्ति प्रभारी का जवाब तलब भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वंदना शर्मा, ईओ

नगर पालिका परिषद के टाइपिस्ट की गलती से अवैध कब्जेदारों की सूची में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा का नाम दर्ज हो गया था। अगले दिन भूल सुधार करा दिया गया।
- जकील खां संपत्ति प्रभारी नगर पालिका परिषद बीसलपुर

ईओ वंदना शर्मा से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद तय किया जाएगा कि यह किसकी गलती से हुआ। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सौरभ दुबे, एसडीएम बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed