फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City bathed in lights on Diwali

Pilibhit News: दीपावली पर रोशनी से नहाया शहर

Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
City bathed in lights on Diwali
दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद
पीलीभीत। दिवाली पर बिजली के छोटे-छोटे बल्वों की लड़ियों वाली झालरों की सजावट का अपना अलग ही आनंद है। दिवाली पर अन्य उत्पादों के साथ ही लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार इन झालरों को भी खूब खरीदा। इसके अलावा वाटर बल्व वाली झालर की भी इस बार खासी मांग है। दीपावली पर शहर रंग बिरंगी झालरों से सज गया है।
विज्ञापन

धनतेरस की रात व छोटी दीपावली पर झालर खरीदने वालों की भी खासी भीड़ रही। बाजार में कंडील एवं अन्य सजावट के सामान की दुकानों में भीड़ देखी गई। 15 मीटर से लेकर 50 मीटर तक लंबी झालर ग्राहक पसंद कर रहे हैं। इस बार बाजार में झालरों की कीमत 90 रुपये से 300 रुपये तक है। पचास मीटर लंबी झालर की कीमत तीन सौ रुपये है। लोग अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक इन्हें खरीद रहे हैं। इन झालरों के अलावा रोप लाइट झालरों का चलन भी काफी बढ़ गया है। पहले रोप लाइट झालरें सिर्फ चाइना की आती थीं, लेकिन इस बार स्वदेशी झालरों ने भी बाजार में अपनी जगह बना ली है। झालरों के अलावा स्टार, विभिन्न तरह के दीये, शुभ दीपावली लिखे विद्युत चालित आयटम भी बाजार में खूब बिके। इस बार बाजार में झरने वाली झालर की डिमांड काफी रही, जो कि 350 से लेकर 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मंदिर दीपक की भी काफी मांग रही जो कि 100 से लेकर 300 रुपये तक में बिके। धनतेरस व छोटी दीपावली पर बाजार में इलेक्टि्रक झालर खरीदने वालों की खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन




मांग को देखते हुए लाइट्स व झालरों की सभी रेंज मार्केट में मौजूद है। बाजार में इस बार वाटर बल्व की झालर खूब बिक रही है। इसके अलावा स्टार की भी डिमांड है। लोगों ने इस बार चाइनीज के मुकाबले देसी प्रोडक्ट को खूब पसंद किया। - अमित शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन





इस बार बाजार में लोग स्वदेशी झालर व इलेक्टि्रक दीपक की काफी मांग रही। इसके साथ ही फैन्सी झालर भी खूब बिक रही हैं। अब इंडियन झालरें कई सीजन चलती हैं, इसलिए उपभोक्ता इसे काफी पसंद कर रहे हैं। - मनोज सक्सेना







इस बार देसी प्रोडक्ट की बिक्री ज्यादा है क्योंकि देशी प्रोडक्ट अब टिकाऊ आ रहे हैं। बाजार में इलेक्टि्रक झरने की भी मांग है। इस बार मार्केट में चाइनीज झालरों की डिमांड कम रही। - पुनीत मित्तल



धूमधाम से मनाई छोटी दिवाली

- त्योहार पर लोगों ने अपने घरों, होटलों को रंग-बिरंगी झालरों ने सजाया, खूब बिके दीये और खील-खिलौने
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। छोटी दिवाली पर हर घर, आंगन रोशन हो उठे। त्योहार पर लोगों ने अपने घरों, होटलों को रंग-बिरंगी झालरों ने सजाया। शनिवार को नरक चतुर्दशी होने के कारण लोग मुख्य द्वार पर दीपक जलाना नहीं भूले।


रविवार को होने वाली बड़ी दिवाली को लेकर शहर से गांव तक लोग तैयारी में व्यस्त दिखे। छोटी दिवाली पर भी बाजार गुलजार रहा। लोगों ने दिवाली पूजन के लिए परंपरागत खील-खिलौने, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां तथा अन्य सामग्री की खरीद की। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। गिफ्ट पैक भी खूब बिके। धनतेरस पर आधी रात तक बाजार गुलजार रहा।



शनिवार को छोटी दिवाली पर भी सुबह बाजार जल्दी खुल गया। गांवों से तमाम लोग दिवाली के लिए अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदने के लिए आए। इस वजह से प्रात: दस बजे से ही बाजार में भीड़ बढ़ने लगी। आज के दिन ज्यादातर लोगों ने दिवाली पूजन के काम आने वाली वस्तुओं की खरीद पर ज्यादा ध्यान दिया। दिवाली के उपलक्ष्य में अपने परिचितों, रिश्तेदारों को उपहार स्वरूप देने क लिए मिठाई व गिफ्ट पैक खरीदे।



शाम तक बाजार में खासी रौनक रही। दिवाली के ठीक एक दिन पहले पड़ने वाले पर्व को लोग मनाने से नहीं चूके। सुबह से साफ-सफाई में लगे लोगों ने शाम होते ही घर, आंगन को दीपक जलाकर रोशन किया।



शहर के छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज रोड, चावला चौराहा, गैस चौराहा, मधुवन, अशोक कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, जेपी रोड समेत सभी इलाकों में दुकानें और प्रमुख भवन आकर्षक झालरों से सजे नजर आए। इतना ही नहीं झालरों से सजे भवनों को लोग अपलक नजरों से निहारते रहे।




दिवाली पर शहर में होगी पांच लाख यूनिट बिजली की खपत
- पावर कारपोरेशन ने किया 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दिवाली को लेकर पावर कारपोरेशन ने भी खासी तैयारी की है। जिले में पांच लाख यूनिट बिजली दी जाएगी, ताकि किसी के घर अंधेरा न रहे। इतना ही नहीं सब स्टेशनों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। फाल्ट होने पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।
दीपावली पर घर व प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया है। हजारों रुपये लोग झाल और लाइटिंग पर खर्च करते हैं। इससे दीपावली पर बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। इसे देखकर पावर कारपोरेशन ने भी तैयारी कर रखी है। अधिकारियों का दावा है कि दीपावली पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। फॉल्ट होने पर तत्काल कर्मी मौके पर पहुंचकर उसे ठीक करेगा।
दीपावली पर करीब पांच लाख यूनिट बिजली की खपत होगी। आम दिनों में गर्मियों में जिले में छह लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली खर्च हो रही थी, लेकिन सर्दियां आते ही बिजली की मांग कम होकर चार लाख यूनिट प्रतिदिन रह गई। दीपावली को देखते हुए विभाग ने ढीले तारों को टाइट करवाया है। ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियों व वहां मौजूद कूड़ा हटवा दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।


दीपावली पर करीब पांच लाख यूनिट बिजली की खपत होगी। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जर्जर लाइनों व ट्रांसफार्मर को सही कराया गया है। दीपावली की रात हर सब स्टेशन पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। - आशीष कौशल, एसडीओ टाउन

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

दीपावली पर्व के लिए बाजार में की गई सजावट । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed