फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Circumambulating Govardhan destroys sins and bestows virtue: Gopal Thakur

गोवर्धन की परिक्रमा से नष्ट हो जाते हैं पाप, मिलता है पुण्य: गोपाल ठाकुर

Mon, 20 Apr 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Circumambulating Govardhan destroys sins and bestows virtue: Gopal Thakur
शहर में शेरों वाली मठिया के समीप श्री ब्रह्मदेव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा में म
पीलीभीत। शहर में शेरों वाली मठिया के समीप श्री ब्रह्मदेव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्री गिरिराज जी महाराज की कथा का वर्णन किया गया। कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारे ब्रजवासी रासबिहारी लाल व्यास गोकुल ठाकुर जी महाराज ने कहा कि गोवर्धन की परिक्रमा से पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य उदय होता है।
विज्ञापन

उन्होंने श्री गिरिराज की कथा में बताया कि गोवर्धन पर्वत, जिसे गिरिराज जी के नाम से भी जाना जाता है, एक पवित्र पर्वत है। यह भगवान कृष्ण की लीलास्थली है, जिन्होंने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए इस पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठाया था। जब हनुमान ब्रज में थे, जहां आज भी गोवर्धन विराजमान हैं, तभी रामचंद्र का यह संदेश उन्हें मिला। इसलिए हनुमान जी ने गिरिराज-गोवर्धन को वहीं रखा और प्रभु श्री राम के पास लौट गए। उसी समय से गोवर्धन वहां विराजमान हैं। गोवर्धन वहां आकर बहुत प्रसन्न हुए। क्योंकि कृष्ण वहां आकर अपनी सभी लीलाएं प्रकट करेंगे। कहा कि जो लोग गोवर्धन परिक्रमा का व्रत लेते हैं, उनके घर में कभी भी दरिद्रता, कलह और अकाल मृत्यु का प्रवेश नहीं होता। स्वयं लक्ष्मी और नारायण उनके घर की रक्षा करते हैं। उन्होंने कृष्ण की बाल लीलाओं को सुनाया। कथा के उपरांत आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भोगराज, शिवलाल, सुशीला, कृतिका, कार्तिक सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed