{"_id":"68754d257f7d747a680f750e","slug":"children-will-be-measured-in-the-presence-of-the-nodal-officer-at-100-anganwadi-centers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139741-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नोडल अधिकारी की उपस्थिति में होगी बच्चों की माप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नोडल अधिकारी की उपस्थिति में होगी बच्चों की माप
Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। संभव अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारियों की उपस्थित में बच्चों की लंबाई नापी जाएगी। इससे नाटेपन की स्थिति का आंकलन किया जाएगा।
इसको लेकर सोमवार को 100 नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह नोडल अधिकारी 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों का मापन करेंगे। नोडल अधिकारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई नामवार सूची के अनुसार बच्चों का वजन एवं ऊंचाई अपने सामने मापेंगे। यदि पोषण ट्रैकर पर दर्ज पुराने आंकड़ों में कोई अंतर पाया गया,तो संशोधित आंकड़े पोषण ट्रैकर पर अपडेट किए जाएंगे और रिपोर्ट में इस अंतर का स्पष्ट उल्लेख भी किया जाएगा। यदि कोई बच्चा 15 जुलाई को मेजरमेंट से छूट जाता है,तो उसका मापन आगामी तिथि को किया जाएगा। जिससे कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। जिला स्तर पर इसको लेकर वार रूम बनाया जाएगा। संवाद