फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children traveling in unfit vehicles, no fog lights and other arrangements, management unaware

Pilibhit News: अनफिट वाहनों से जा रहे बच्चे, फॉग लाइट और अन्य इंतजाम भी नहीं, प्रबंधन बेखबर

Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Children traveling in unfit vehicles, no fog lights and other arrangements, management unaware
पीलीभीत में स्कूल बाहर खड़े  टेंपो में बैठते स्कूली बच्चे।संवाद
पीलीभीत। तमाम निर्देशों के बाद भी जिले में 10 से अधिक अनफिट स्कूली वाहनों से बच्चों को लाया जा रहा है। फॉग लाइट और अन्य इंतजाम भी अधूरे हैं। ई-रिक्शा से भी बच्चों को जोखिम के बीच स्कूल पहुंचाया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन से लेकर विभागीय अधिकारी तक इससे बेखबर हैं। इससे हादसे का खतरा बना है।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने और ले जाने को 274 स्कूली वाहन पंजीकृत है। स्कूली वाहनों के लिए कई नियम भी हैं। इनमें वाहनों का पीला रंग, चालक का नाम और नंबर, खिड़की के पास जाली आदि लगाया जाना शामिल है। वाहनों की फिटनेेस भी होनी चाहिए। जिले में संचालित कई स्कूली वाहन इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे टनकपुर हाइवे पर छतरी चौराहे के निकट एक स्कूल के बाहर टेंपों में दस बच्चों को बैठाया गया। टेंपो का रंग तो पीला था, लेकिन अन्य मानक नजर नहीं आए। वहीं गौहनिया चौराहे पर जा रहे एक ई-रिक्शे में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया। इसमें सुरक्षा के लिहाज से एक भी साइड में कोई एंगल नहीं लगा था। कई अन्य स्कूली वाहनोंं में भी नियमों की अनदेखी नजर आई।
विज्ञापन


घटना के बाद सक्रिय दिखता है विभाग
विभागीय अधिकारी किसी क्षेत्र में घटना होने के बाद ही सक्रिय दिखाई देते हैं। विभाग अधिकारियों की वाहवाही लूटने के लिए कागजी कार्रवाई को पूरा करते हैं। चौराहे पर मौजूद रहने वाले पुलिस कर्मचारी उन पर कार्रवाई नहीं करते है। जिससे यह बेखौफ होकर इनका संचालन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉग लाइटों का निर्देश फिर भी नहीं दिया ध्यान
फॉग लाइटों को लेकर परिवहन विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी किए गए। स्कूली वाहनों में फॉग लाइटें लगाई जाएं, लेकिन इनमें अब-तक फॉग लाइटों को भी नहीं लगवाया गया है।



अभियान चलाकर स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। 15 अनफिट स्कूली वाहनों को नोटिस दी गई थी। करीब 12 अनफिट वाहन अभी संचालित हैं। जिन स्कूली वाहनों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed