फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chhath Festival: Three-day worship begins with Nahai Khay

छठ महोत्सव : नहाय खाय के साथ तीन दिवसीय पूजा की शुरुआत

Wed, 06 Nov 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chhath Festival: Three-day worship begins with Nahai Khay
बरहा रेलवे क्रांसिग के पास ​स्थित सरोवर पर छठ वेदी पर किया जा रहा रंगरोगन।संवाद
पीलीभीत। चार दिवसीय छठ पूजा मंगलवार से नहाय खाय के साथ आरंभ हो गई। पहले दिन व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर घाट और घरों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल का मुख्य पर्व छठ पूजा तराई में भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पर्व को लेकर बरहा रेलवे क्राॅसिंग के पास तालाब पर तैयारी की गई है। मंगलवार से पर्व की नहाय खाय के साथ शुरुआत हो गई। इस दिन व्रती ने सुबह नहाकर सात्विक भोजन ग्रहण किया। पर्व को लेकर बाजार में भी धूम रही।
विज्ञापन




यह है पूजन सामग्री


छठ पूजा में नई साड़ी, बांस की बनी हुए बड़ी-बड़ी टोकरियां, दूध, पीतल या बांस का सूप, जल, लोटा, शाली, गन्ना, पान, मौसमी फल, सुथना, सुपारी, मिठाई, दिया आदि सामग्री होती है। दरअसल सूर्य देव को छठ के दिन इस मौसम में मिलने वाली सभी फल और सब्जियां अर्पित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा खरना
बुधवार को खरना होगा तो बृहस्पतिवार शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।


घुंघचाई में भी कई महिलाओं ने रखा व्रत
घुंघचाई। क्षेत्र के हरदोई ब्रांच के किनारे डूडा काॅलोनी, ददौल में पूर्वांचल के लोग काफी संख्या में रहते हैं। यहां छठ पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व को लेकर महिलाएं और बेटियां व्रत रखकर दीर्घ आयु और कुशलता की कामना करती हैं। सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व की शुरुआत की जाती है। छठ पूजा मंगलवार से शुरू हो गई। शाम को छोटी छठ पूजा मनाकर नए वस्त्र धारण कर शाकाहारी भोजन ग्रहण किया गया।

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ वेदी पर किया जा रहा रंगरोगन।संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ वेदी पर किया जा रहा रंगरोगन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed