फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheated of Rs 18 lakh on the pretext of sending it to Australia

Pilibhit News: ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगे

Wed, 07 Feb 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 18 lakh on the pretext of sending it to Australia
पूरनपुर। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर गांव लालपुर ताल्लुके माधोटांडा निवासी राममिलन से 18 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्हें फर्जी वीजा थमा दिया गया। लिहाजा उन्हें एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। जब उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने सीओ कार्यालय में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


राममिलन ने बताया कि गांव सकरिया के कुछ लोग नगर की सुपर मार्केट में आईलेट सेंटर खोलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इन लोगों ने उन्हें भी स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। इस पर राममिलन ने जमीन और ट्रैक्टर गिरवीं रखकर आरोपियों को 18 लाख रुपये दे दिए। बाद मेंं आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा न मिलने की बात कहकर कनाड़ा के वीजा के लिए आवेदन करा दिया। इसके बाद 31 दिसंबर को उसे इंग्लैंड का फर्जी वीजा दे दिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड जाने पर उसे तुर्की से वीजा फर्जी होने की जानकारी देकर लौटा दिया गया। फर्जी वीजा देने पर उसके और उसके पिता ने पंचायत कराई। तब आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए सही वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। मगर इसके बाद उसे विदेश नहीं भेजा गया। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। राममिलन ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने पर छह नामजद
कलीनगर। विदेश भेजने के नाम पर 3.87 लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी महेंद्र कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के ही हीरालाल का रिश्तेदार खटीमा क्षेत्र के गांव सिसैडया बंधा निवासी पंचदेव का उनके घर आना-जाना था। कुछ समय बाद उसने पुत्र को विदेश में अच्छे रुपये कमाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने 1,87 लाख रुपये अपने रिश्तेदार इंदल प्रसाद के पुत्र विशाल के बैंक के खाता में डलवा लिए। पुत्र का पासपोर्ट भी दे दिया। कुछ समय बाद दो लाख रुपये घर आकर ले गए। पांच माह बाद वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद महेंद्र ने कोर्ट में शिकायत की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पंचदेव, विशाल, आकाश, सीताराम, राजेंद्र और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed