फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CHC was inaugurated by CM due to lack of staff and resources.

Pilibhit News: स्टाफ न संसाधन सीएम से करा दिया सीएचसी का लोकार्पण

Fri, 27 Oct 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
CHC was inaugurated by CM due to lack of staff and resources.
बीसलपुर के गांव दियोरिया में बना नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ।संवाद
बीसलपुर। मानक के अनुरूप स्टाफ और संसाधन न होने के कारण कस्बा दियोरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित नहीं किया गया है, जबकि इसका तीन सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

कस्बा दियोरिया में काफी समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। मरीजों की संख्या काफी बढ़ने के कारण विभाग ने यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनवा दिया। भवन बनने से पहले स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों ने विभागीय उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानक के अनुरूप संसाधन और स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की थी, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अफसरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान छह अक्तूबर को इस नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी करा दिया। नियमानुसार लोकार्पण होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन मानक के अनुरूप स्टाफ और संसाधन न मुहैया हो पाने के कारण तीन सप्ताह बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। इस वजह से क्षेत्र वासियों को इस नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन हस्तांतरित होने से पहले ही विभागीय उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानक के अनुरूप स्टाफ और संसाधन उपलब्ध कराने की मांग कर रखी है, लेकिन अब तक स्टाफ नहीं मिल सका है। मानक के अनुरूप स्टाफ और संसाधन उपलब्ध होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
- डॉ. आलोक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed