{"_id":"67be0f25ca5a8a8dc30baad4","slug":"characteristics-of-13-people-from-the-same-family-admitted-after-eating-pulses-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131390-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दाल खाने से एक ही परिवार के 13 लोगों की बिगड़ी हालत, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दाल खाने से एक ही परिवार के 13 लोगों की बिगड़ी हालत, भर्ती
Wed, 26 Feb 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि सोमवार रात सब्जी के साथ दाल खाने से हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह परिवार के एक सदस्य के उठने पर अन्य बेहोशी की हालत में मिले। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर भर्ती मरीजों की स्थिति को परखा। हालांकि, सभी हालत सामान्य है।
मामला बरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 का है। वार्ड निवासी जहीर अहमद ने बताया कि सोमवार को उनकी बहन घर आईं हुईं थीं। इसके चलते रात होने पर उसके व उसके भाई कदीर अहमद के परिजनों ने रात में एक साथ खाना खाया। सभी ने आलू की सब्जी के अलावा दाल खाई थी। जहीर का कहना है कि उसने सिर्फ आलू की सब्जी ही खाई।
खाना खाने के कुछ देर बाद सभी लोग लेट गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि घर के अन्य सभी लोग सो रहे थे। उसने सभी को जगाने की कोशिश की तो परिजन बेहोशी की हालत में दिखे। इसपर उसे तबीयत बिगड़ने की आशंका हुई। आसपास के लोगों को बुलाया और बेहोशी की हालत में परिजनों को नगर की सीएचसी लेकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। जहीर अहमद ने दाल से फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका जताई। सीएसची के चिकित्सक भी फूड प्वाइजनिंग का मामला ही बता रहे हैं। सूचना के बाद सीएमओ डॉॅ. आलोक शर्मा भी सीएचसी पहुंचे और भर्ती मरीजों की स्थिति को परखा। परिजनों से जानकारी जुटाकर चिकित्सकों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
000
तबीयत बिगड़ने वालों में आठ बच्चे समेत 13 लोग शामिल
जहीर अहमद ने बताया कि दाल खाने से हालत बिगड़ने वालों में उसके भाई कदीर अहमद (45 वर्ष) के अलावा तबस्सुम (40), फरनाज (13), रिफा (12), मोहम्मद अली (7), सगीर अहमद (35), सिमरन (35), आलिया (9), अरहान (7), जोहरा (7), फरहाना (35), अन्नु (6), अफसाना (10) की हालत बिगड़ गई थी।
000
वर्जन
सीएचसी पहुंचने पर सभी का उपचार किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। सभी की हालत सामान्य है। - डॉ लोकेश गंगवार, प्रभारी चिकित्सक, सीएचसी बरखेड़ा