{"_id":"40aefe3c5afadb4d33416bad0175ad27","slug":"chairman-dm-and-distributed-blankets-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व चेयरमैन ने गरीबों को कंबल बांटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व चेयरमैन ने गरीबों को कंबल बांटे
plibhit
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नवनिर्माण मंच के तत्वावधान में हुए कंबल वितरण समारोह में डीएम और चेयरमैन ने 170 गरीबों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
शहर के युवक संघ पुस्तकालय में सोमवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया। इस दौरान डीएम व नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने 170 गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल बांटे। इससे पूर्व डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। लोग अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करें। उन्होंने संस्था के लोगों से कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। चेयरमैन ने संस्था द्वारा किए जा रहे रक्तदान, कंबल वितरण आदि कार्यक्रमों की प्रशंसा की और लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग की अपील की। समापन पर अध्यक्ष विश्वास प्रकाश सक्सेना ने आभार जताया। संचालन जिला उल इस्लाम ने किया। इस मौके पर मुनव्वर अली, अंबरीश शर्मा, अनुराग सक्सेना, नंदकिशोर, पंकज शर्मा, आमिर खां, महेंद्र गंगवार, महेश सिंह, हरिपाल सिंह, विकास सिंह, राशिद खां आदि मौजूद रहे।