{"_id":"65f04f904e35e47c5c04b30b","slug":"cdo-tightened-its-grip-on-getting-third-rank-in-development-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113304-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विकास में तीसरी रैंक आने पर सीडीओ ने कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विकास में तीसरी रैंक आने पर सीडीओ ने कसे पेच
विज्ञापन
लंबित मामलों को 15 तक पूरा करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। फरवरी में जिले को विकास के मामले में प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है। तीसरी रैंक आने के कारणों का पता लगाने केे लिए सीडीओ ने विभागों के अधिकरियों को बुलाकर अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की। विभागवार समीक्षा में अधिकारियों को लंबित मामलों को 15 मार्च तक पूरा कराने को कहा।
अलग-अलग विभागों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पर शासन ने फरवरी में जिले को तीसरी रैंक दी है, जबकि अधिकारी पहले स्थान पर आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। कहां से चूक हुई और किस विभाग का काम संतोषजनक नहीं रहा। इसको लेकर सीडीओ ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित कई विभागों की रिपोर्ट को देखा। पाया गया कि तय समय में शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकारियों को हर हाल में पिछले माह के अवशेष कार्यों को 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले स्थान पर आने के लिए अभी से काम पूरा कराया जा रहा है।