फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Catch declared man-eating before exercise

आदमखोर घोषित होने से पहले पकड़ने की कवायद

Sun, 05 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों का शिकार कर चुकी बाघिन की दहशत बढ़ने के साथ ही लोगों ने इसे आदमखोर घोषित करने की मांग शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग इसे आदमखोर घोषित कराने से ज्यादा ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की तैयारी में है। इसके लिए बाघिन की मानीटरिंग के साथ पिंजरे व जाल लगाए गए हैं। जंगल या इससे बाहर आए बाघ अमूमन सीधे हमला नहीं करते हैं। प्राय: ऐसी घटनाएं वह अपने बचाव के लिए करते हैं लेकिन जब बाघ के सीधे हमले होने लगते हैं तो यह माना जाता है कि बाघ के मुंह में मनुष्य का खून लग गया है। ऐसी घटनाएं लगातार होने पर उसे आदमखोर घोषित कराने की कवायद शुरू होती है। हालांकि चार लोगों का शिकार कर चुकी बाघिन को आमदखोर घोषित कराने की मांग उठने लगी है लेकिन विभाग उसे आदमखोर घोषित कराने से ज्यादा पकड़ने पर जोर दे रहा है। इसके लिए रविवार सुबह से ही कवायद की जा रही है। पिजरा और गन्ने के खेत में जाल लगाने के साथ कैमरे भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

क्या है आदमखोर घोषित करने का नियम
कोई भी बाघ/बाघिन तब आदमखोर घोषित किया जाता है जब उसे पांच या छह लोगों को मारने के बाद उसका मांस खाया हो साथ ही इस बीच उसने किसी अन्य पशु का शिकार न किया हो। इसके लिए एक्सपर्ट उसकी गहन जांच करते हैं। धनीराम को मारने वाली बाघिन के मामले में ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। बाबूराम पर हमले के बाद से धनीराम पर हुए हमले के बीच क्षेत्र के कई लोगों के पशुओं को बाघिन ने शिकार बनाया है।
विज्ञापन

बाघिन को पकड़ने का प्रयास
टाइगर रिजर्व के एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि चारों हमले एक ही बाघिन ने किए हैं यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल बाघिन को पकड़कर चिड़ियाघर में छोड़ने की योजना पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों से मंत्रणा के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed