{"_id":"6630f09ffa264fd9f709d2dd","slug":"case-registered-against-15-unidentified-people-including-four-named-for-blocking-the-highway-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115548-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे जाम करने वाले चार नामजद सहित 15 अज्ञात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे जाम करने वाले चार नामजद सहित 15 अज्ञात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों ने टनकपुर हाईवे पर लगाया था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। तेंदुए के हमले से ग्रामीण के घायल होने के बाद लोगों ने टनकपुर हाईवे पर घंटों जाम लगाया था। जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र की जेल चौकी प्रभारी ने बताया कि 28 अप्रैल को क्षेत्र की ही पुरानी पीलीभीत में युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसके बाद ग्रामीण घायल को लेकर टनकपुर हाईवे पर आ गए और उसे सड़क पर लिटाकर जाम लगाया था। इससे वहां का आवागमन बाधित हो गया था।
सूचना पर चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर देखा, तो पुरानी पीलीभीत के ही रहने वाले जागनलाल, अजय कुमार राठौर, सुखवीर यादव, पूरनलाल ने अपने 15 अज्ञात साथियों के साथ घायल को हाईवे पर लिटाया हुआ था। जब उन्होंने उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो वे लोग नहीं माने।
विज्ञापन
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे जाम को खुलवाया था। जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जागनलाल, अजय कुमार राठौर, सुखवीर यादव, पूरनलाल सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।