फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case filed against three for misleading the court

Pilibhit News: न्यायालय को गुमराह करने केे आरोप मे तीन के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 01 Sep 2024 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for misleading the court
पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी की जमानत कराने में अपनी खेतों की फर्दे बार-बार लगाकर न्यायालय को गुमराह करने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी प्रदीप काफी समय से जेल में बंद है। वह शातिर अपराधी है। बीसलपुर कोतवाली की हिस्ट्रीशीट सूची में क्रमांक 19 पर सूचीबद्ध है। कोतवाली क्षेत्र के ही गांव साबेपुर निवासी महेश चंद्र और गांव गांगूपुर निवासी रामचंद्र लाल ने प्रदीप की जमानत कराने के मकसद से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के साथ अपनी जमीन संबधी फर्दें लगाईं।
विज्ञापन

न्यायालय ने उन फर्दों को सत्यापन के लिए यहां कोतवाली भेजा। फर्दों का सत्यापन करने पर पता चला कि महेश चंद्र और रामचंद्र लाल ने प्रदीप से सांठगांठ कर प्रदीप की जमानत कराने के मकसद से अपनी फर्दों का बार बार इस्तेमाल किया, जो नियमानुसार गलत है। जमानतदारों का यह प्रयास न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिला शासकीय अधिवक्ता से इस संबंध में विधिक राय भी ली। कोतवाल ने यह भी बताया कि विभागीय उच्चाधिचकारियों के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज विपिन शुक्ला की तहरीर पर प्रदीप कुमार, रामचंद्र और महेश चंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed