{"_id":"68628c1ce88a6452fd0de521","slug":"campaign-against-love-jihad-conversion-cow-slaughter-will-continue-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138800-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धर्मांतरण और गोहत्या के खिलाफ जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धर्मांतरण और गोहत्या के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
विज्ञापन
पूरनपुर नगर के एक होटल में वार्ता करते विवेक मिश्रा व अन्य स्रोत: स्वयं
पूरनपुर। नगर के एक होटल में भारतीय बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय बजरंग दल का लव जिहाद, धर्मांतरण, गोहत्या के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। चार अगस्त को विशाल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु शारदा नदी तट से जल लेकर बंडा के सुनासरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। गांव लोधीपुर की घटना को लेकर हिंदू समाज की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने पिछले दिनों गांव लोधीपुर में घटना को लेकर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों को जेल भेजने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि गांव लोधीपुर में दलित समाज, बाबा भीमराव आंबेडकर, ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय संविधान को लेकर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की थी। विरोध करने पर समाज के युवकों को बंधक बनाकर पिटाई की गई। जान से मारने की कोशिश की गई।
पुलिस ने उल्टा हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में समाज के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों को जेल भेजा, जबकि जिलाध्यक्ष घटनास्थल पर मौजूद तक नहीं थे। कहा कि समाज के युवकों को झूठे आरोप में जेल भेजने से भारतीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बढ़ा है।
विज्ञापन
धर्मांतरण, लव जिहाद, गोहत्या के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अशोक राठौर साथ थे।