फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Calm, preventive police deployed

माहौल शांत, एहतियातन पुलिस तैनात

Sun, 07 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Calm, preventive police deployed
युवती से छेड़छाड़ को लेकर शहर में हुए बवाल के बाद तीसरे तीन माहौल पूरी तरह शांत रहा। इस पर एसपी ने बाहरी थानों की पुलिस को हटा दिया, लेकिन एहतियातन जिले के तीन थानों की पुलिस अभी भी चौराहों पर तैनात है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना के बाद शहर के मोहल्ला जाटो के चौराहे पर दो समुदाय के बीच मारपीट और उपद्रव के बाद जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के अलावा बरेली और शाहजहांपुर की पुलिस को भी पीएसी के साथ तैनात किया गया था। शनिवार को पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के चार लोगों का चालान कर जेल भेज दिया था। उधर, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने भी अपने कैंप कार्यालय लॉ कॉलेज में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया था। पुलिस कार्रवाई और समझौते के बाद मोहल्ले में रविवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा। घटना स्थल के आसपास की सभी दुकानें खुली रहीं और लोग रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त दिखे। उधर, एसपी ने बरेली और शाहजहांपुर से आई पुलिस को वापस कर दिया है। अब पूरे घटना क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटकर क्रमश: न्यूरिया, अमरिया व दियूरिया थानाध्यक्षों को पुलिस व पीएसी के साथ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed